{"_id":"5c436a1bbdec224d04452d59","slug":"emergency-block-chief-s-chair-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमासिन ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमासिन ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर खतरा
Sat, 19 Jan 2019 11:49 PM IST
ASIF ASIF
बांदा
बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस का प्रदर्शन करते कमासिन क्षेत्र पंचायत सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। जनपद की एक और सपाई ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। कमासिन क्षेत्र पंचायत ब्लॉक प्रमुख नीलम देवी के विरुद्ध शनिवार को यहां 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सामूहिक हस्ताक्षरों और शपथपत्रों के साथ डीएम को अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस सौंपी। डीएम हीरा लाल ने शपथपत्रों की जांच कराकर अगली कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर एक वर्ष से विकास कार्यों में रुचि न लेने, धौंस-धमकी, उप समितियों का प्रकाशन न करने, कमीशनखोरी, प्रमुख पति द्वारा नियम विपरीत कार्यालय में बैठे रहने और सदस्यों से बदसुलूकी आदि के आरोप लगाए हैं। कमासिन क्षेत्र पंचायत में कुल 86 सदस्य हैं। इनकी अगुवाई कर रहे रमेशचंद्र कुरील ने बताया कि 70 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव में शपथपत्र दिए हैं।