{"_id":"66e4986a3b920b51db0b12b7","slug":"electricity-crises-banda-news-c-212-1-bnd1004-115578-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली गुल होने से चार घंटे अंधेरे में रही 50 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली गुल होने से चार घंटे अंधेरे में रही 50 हजार आबादी
विज्ञापन
बांदा। पीलीकोठी से जुड़े महेश्वरी देवी फीडर की एचटी लाइन में पेड़ की डाल टूटकर गिर गई, इससे डिस्क खराब हो गई। फीडर से जुड़े कई मोहल्लों की करीब पचास हजार आबादी प्रभावित रही। चार घंटे बाद बिजली कर्मचारी फाल्ट खोज पाए। वहीं भूरागढ़ व तुलसीनगर फीडर में भी बिजली की समस्या ने परेशान किया।
पीलीकोठी से जुड़े महेश्वरी फीडर में छोटी बाजार, कटरा सहित करीब आधा दर्जन मोहल्ले जुड़े हैं। गुरुवार को शाम करीब छह बजे यहां की बिजली अचानक गुल हो गई। लोगों ने पीलीकोठी केंद्र में फोन लगाया। करीब एक घंटे बाद टीम फाल्ट तलाशने पहुंची। तीन घंटे बाद महेश्वरी देवी के निकट फाल्ट मिला। यहां एचटी लाइन में पेड़ की डाल गिरी थी। इससे डिस्क खराब हो गया था। लाइन सुधारने में करीब रात के 12 बज गए। तब तक लोगों को जागकर गुजारना पड़ा। एसडीओ चंदन यादव ने बताया कि लकड़ी की वजह से दिक्कत आई थी, इसे तत्काल टीम भेजकर चालू कराया गया।
ब्रेकर बदलने में पांच घंटे नहीं आई बिजली
अतर्रा। तुर्रा में स्थित 33/11 केवी पावर हाउस में शुक्रवार को ब्रेकर सिस्टम बदलने का काम किया गया। इससे करीब पांच घंटे विद्युत सप्लाई पूरे नगर समेत ग्रामीण इलाकों में बाधित रही। अतर्रा ग्रामीण के मजरा फकीरा का पुरवा निवासी ग्रामीण रज्जन, शिवकुमार ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा पावर हाउस में काम होने की पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई। शुक्रवार को तो ब्रेकर सिस्टम लगाए जाने पर विद्युत सप्लाई बाधित रही और वैसे भी आए दिन फॉल्ट और रोस्टिंग के नाम पर ग्रामीण इलाकों में अघोषित कटौती की जा रही है। (संवाद)