{"_id":"64a70a957fb30e98fb0476f4","slug":"electricity-contract-workers-resigned-banda-news-c-212-1-bnd1001-187-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली संविदा कर्मियों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली संविदा कर्मियों ने दिया इस्तीफा
Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बबेरू। क्षेत्र के मुरवल बिजली उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मचारी अशोक कुमार, अनूप तिवारी अंजय त्रिपाठी, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, शिवप्रसाद ,लवलेश, अनिरुद्व ओम प्रकाश ने मांगे पूरी नहीं होने पर गुरुवार बिजली विभाग के अफसर को इस्तीफा सौंप दिया।
इस्तीफा देने वाले कर्मियों ने बताया कि 16 मार्च को देश देशव्यापी आंदोलन में वह लोग भी शामिल हुए थे। तब संविदा कर्मी अनूप तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।
आंदोलन समाप्ति के बाद उच्चाधिकारियों ने मुकदमा वापस लेने व बर्खास्तगी समाप्त करने का आश्वासन दिया था, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी न तो अनूप पर दर्ज मुकदमा समाप्त हुआ और न ही उसे काम पर बुलाया गया। इससे नाराज कर्मियों ने गुरुवार को अवर अभियंता राजेश कुमार सिंह को इस्तीफा सौंप दिया। उधर, अवर अभियंता का कहना है कि नाराज कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।