फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election,bus,notice,driver,arm licence

अनुपस्थित दो दर्जन ड्राइवर-कंडक्टर को नोटिस

Mon, 05 Apr 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
election,bus,notice,driver,arm licence
बांदा। लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित बांदा डिपो के दो दर्जन ड्राइवर व कंडेक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर उपस्थित न होने पर संविदा समाप्ति की चेतावनी दी गई है। रोडवेज के एआरएम परमानंद ने बताया कि पंचायत चुनाव में निगम की बसें लगाईं जाएंगी। ऐसे में सभी ड्राइवर व कंडक्टर को ड्यूटी पर नियमित रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि संविदा कंडक्टर अमर पाल सिंह, देव प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, मार्कंडेय त्रिपाठी, पुष्पराज निगम, सुनील गौतम और ड्राइवर कुलदीप कुमार, महेश प्रसाद, ललित कुमार, मनोज पाठक, राजबहादुर वर्मा, फूलचंद्र कुशवाहा, अनिल वर्मा, अश्विनी कुमार मिश्रा, बलवीर सिंह, बृजेश सिंह, प्रदीप कुमार, शेष कुमार, शिव कुमार, सोबरन लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इससे बसों के संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इन सभी को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। अन्यथा इनकी संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
कवि गोष्ठी में बही काव्य की रसधारा
अतर्रा। बदौसा रोड में कवि गोष्ठी की शुरुआत मूलचंद्र कुशवाहा ने सरस्वती वंदना से की। जागेश्वर कुशवाहा ने हे नगाधिराज तुम हो महान कविता पढ़ी। आरती कुशवाहा ने बेटी पर रचना प्रस्तुत की। रामावतार साहू ने गजल, सुनील गुप्ता, मुकेश गुप्ता ने काव्यपाठ किया। ओमेश्वरी पांडेय व शिवगोपाल ने भजन सुनाया। प्रमोद दीक्षित मलय ने पलाश पुष्प पर और नारायण तिवारी ने बेटी पर रचना सुनाई। जय अवस्थी, जगदीश गुप्ता, रमेश सचदेवा की रचनाएं खूब सराही गई। सेवानिवृत्त बीडी मौर्य शिवदत्त त्रिपाठी मौजूद रहे। रामकरण साहू सजल ने कार्यक्रम का संचालन किया। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
एकमुश्त समाधान योजना का प्रचार
अतर्रा। विद्युत विभाग ने गांव में मुनादी कराकर एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी दी। उपखंड अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि योजना की तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी गई है। जिन्होंने बिल जमा नहीं किए हैं वह योजना का लाभ ले सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
फोटो परिचय-2- तिदंवारी थाने में नागरिकों की बैठक संबोधित करते एसडीएम।
आयोग के दिशा-निर्देशों का करें पालन
तिंदवारी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था व कोरोना गाइडलाइन के पालन मुद्दे पर सोमवार को यहां थाने में क्षेत्रीय नागरिकों की बैठक हुई। एसडीएम सुधीर कुमार आईएएस ने कहा कि चुनाव के दौरान ऐसा कोई भी काम न किया जाए जो आयोग के दिशा निर्देशों के विपरीत हों।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोग एकत्र न हों। किसी मतदाता को वोट के बदले उपहार, पैसा आदि न दिया जाए। प्रचार के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। सभी मास्क का इस्तेमाल करें। ग्रामीणों की शिकायत पर जौहरपुर, बेंदा, अमलीकौर आदि गांवों में शराब की बिक्री पर रोक लगाए जाने की निर्देश दिए। सदर तहसीलदार अवधेश निगम, ईओ अमर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन, नौशाद खां, पूर्व ब्लाक प्रमुख शंकर सिंह परिहार, पूर्व प्रधान बेंदा विवेक कुमार सिंह, भरत सिंह, शानू सिंह बाजपेयी, रमेश चंद्र पंाडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, लेखपाल श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed