फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Elderly man dies after house collapses in the rain.

Banda News: बारिश में मकान ढहने से वृद्ध की मौत

Sat, 26 Sep 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after house collapses in the rain.
फोटो-10-फोटो-बारिश से गिरे कच्चे मकान का मलबा, इसी के अंदर सो रहे थे चुन्नी वर्मा। संवाद
बांदा। दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले में कच्चे मकानों पर कहर बरपाया है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में शुक्रवार देर रात जर्जर कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर 70 वर्षीय चुन्नी वर्मा की मौत हो गई। वहीं, कमासिन के बीरा, बबेरू के बड़ागांव, तिंदवारी के मिरगहनी और माटा समेत कई गांवों में भी कच्चे मकान गिर गए।
पपरेंदा गांव निवासी चुन्नी वर्मा गांव में तालाब किनारे बने छोटे से कच्चे मकान में अकेले रहते थे। मकान की छत पर छप्पर पड़ा था। लगातार बारिश से मकान जर्जर हो गया था। शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर चुन्नी वर्मा की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनके छह बेटे हैं, जो मजदूरी करते हैं। मृतक के नाम एक बीघा जमीन थी। हादसे की सूचना पर पैलानी तहसीलदार और लेखपाल गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष चिल्ला आनंद कुमार साहू ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और सरकारी मदद लेने से इन्कार किया है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

मकान गिरने से आई आफत, दबी गृहस्थी
कमासिन क्षेत्र के ग्राम बीरा में शनिवार को नत्थू लाल पुत्र रजुवा प्रजापति का कच्चा खपरैल मकान ढह गया। बारिश से मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। अचानक दीवार गिरने से मकान का हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। अंदर रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, मवेशियों का भूसा और अन्य सामान दबकर खराब हो गया। पीड़ित ने करीब 50 हजार रुपये के नुकसान की बात कही है।
बबेरू क्षेत्र के बड़ागांव में किसान रेवतीरमण का कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया। मकान के अंदर रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और चारपाई समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। तिंदवारी विकासखंड की ग्राम पंचायत मिरगहनी में लगातार बारिश से बाबू वर्मा, विष्णु वर्मा और जगराम खेंगर के कच्चे मकान गिर गए।

माटा गांव में रंजीत यादव और सूरजदीन के मकान भी ढह गए। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। भाजपा नेता शुभम द्विवेदी ने पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।

फोटो-10-फोटो-बारिश से गिरे कच्चे मकान का मलबा, इसी के अंदर सो रहे थे चुन्नी वर्मा। संवाद

फोटो-10-फोटो-बारिश से गिरे कच्चे मकान का मलबा, इसी के अंदर सो रहे थे चुन्नी वर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed