{"_id":"68eea0aef0eb3f9d940bd9ad","slug":"elderly-man-commits-suicide-by-hanging-after-quarrel-with-wife-banda-news-c-212-1-sknp1006-134730-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुर्जुग ने पत्नी से झगड़े के बाद फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुर्जुग ने पत्नी से झगड़े के बाद फंदा लगाकर दी जान
Wed, 15 Oct 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 20 जगनायक सिंह। फाइल फोटो।
बांदा। घर में नशा करके आए बुर्जुग का पत्नी से झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव निवासी भूरा सिंह ने बताया कि उसके पिता जगनायक सिंह (65) ने सोमवार की शाम करीब छह बजे घर के कमरे में साड़ी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उनकी पत्नी बृजकुमारी ने देखा तो वह फंदे से लटके थे। उन्होंने बेटे भूरा को जगाया। भूरा ने बताया कि उसके पिता वृद्धावस्था पेंशन पाते थे। सोमवार को वह पेंशन के रुपये निकालने गए थे। पेंशन के रुपये से वह शराब पीकर घर आ गए।
इस पर मां बृजकुमारी से उनकी आपसी बहस हो गई। पिता जगनायक ने मां को डांट फटकार अंदर कमरे में चले गए और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जगनायक के पांच पुत्र हैं। सभी राजमिस्त्री हैं। पिता भी पूर्व में मिस्त्री रह चुके हैं। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि नशे में घर में विवाद हुआ था। इसी के चलते बुर्जुग ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।