फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Eight -year prison accused of misconduct

दुराचार के आरोपी को आठ साल की कैद

Fri, 26 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 26 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Eight -year prison accused of misconduct

बांदा। दुराचार के आरोपी को अदालत ने आठ साल का सश्रम

विज्ञापन
कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। अतर्रा थाना क्षेत्र निवासी दलित किशोरी के पिता ने 17 नवंबर 2007 को थाने में दी तहरीर में कहा था कि गांव के पप्पू शर्मा ने उसकी पुत्री को घर में अकेले पाकर सीने में तमंचा अड़ा दिया और उठा ले गया।

पत्नी के साथ वह दुकान से घर पहुंचा तो पुत्री को गायब देख खोजबीन की। सुबह खेत से लड़की को रोते हुए आते देखा। उसने बताया कि पप्पू ने उसके साथ दुराचार किया।

आरोप पत्र दाखिल होने के बाद मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) की अदालत में हुई। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी राघवेंद्र सिंह सेंगर ने सात गवाह पेश किए।

दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस और पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद न्यायाधीश हरीनाथ पांडेय ने आरोपी पप्पू शर्मा को दुराचार का दोषी पाते हुए सजा व जुर्माना से दंडित किया। जुर्माना आरोपी द्वारा पूर्व में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed