{"_id":"67ace0dd6aafefff8d02b55d","slug":"eight-people-beat-up-and-molested-a-mother-who-went-to-save-her-minor-son-banda-news-c-212-1-sknp1006-122113-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नाबालिग बेटे को बचाने गई मां के साथ आठ लोगों ने की मारपीट और छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नाबालिग बेटे को बचाने गई मां के साथ आठ लोगों ने की मारपीट और छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। नाबालिग बेटे को बचाने गई मां के साथ आठ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र 14 जनवरी की शाम करीब छह बजे क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के राजकरण ने उसके साथ अभद्रता कर थप्पड़ मार दिए। उनका पुत्र घर आ गया। बताया कि रात करीब आठ बजे राजकरण अपने साथ कल्लू, साधू, भवानीदीन, मनीष, बच्चू, अर्जुन, सुनील और तीन-चार अज्ञात लोगों को लेकर उनके घर पहुंचा। सभी ने उसके बेटे को बाहर बुलाने के लिए अभद्रता की।
उन्होंने कहा कि बेटा घर में नहीं है, तो राजकरण, कल्लू और साधू ने उसे धक्का देकर गिरा दिया, हाथ पकड़कर घसीटा और घर में घुसकर छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे बचाया, तब आरोपी भाग गए। जाते-जाते घर की दुकान से करीब सात हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।