फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Eight , including three XEN adverse

तीन एक्सईएन समेत आठ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 05 Aug 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 05 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Eight , including three XEN adverse

लोहिया गांवों और सरकारी योजनाओं में लापरवाही बरत

विज्ञापन
रहे तीन अधिशासी अभियंताओं समेत पांच अधिकारियों को डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। न सुधरने पर शासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने की चेतावनी दी है।

उधर, गांव के निरीक्षण मेें पंचायत सचिव और एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अगस्त का मानदेय रोककर सुपरवाइजर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। साथ ही सीडीपीओ को चेतावनी दी है।

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम सुरेश कुमार ने लोहिया गांवों में हैंडपंप लगाने और रिबोर के काम में लापरवाही पर जल निगम 16वीं शाखा अधिशासी अभियंता एसपी सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।

दो साल के काम अधूरे होने पर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता एनके त्रिपाठी और 6 गांवों में पैसा जमा होने के बावजूद ग्राम समूह पेयजल योजना में बिजली कनेक्शन न देने पर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में रुचि न लेने पर श्रम अधिकारी और एपीओ नेडा सुरेंद्र सिंह को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। आरईएस एक्सईएन को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण शीघ्र शुरू कराएं। डीपीआरओ को गांव की गलियां बनवाने का निर्देश दिया।

उधर, बड़ोखर ब्लाक के जारी गांव में डीएम ने निरीक्षण कर चौपाल लगाई। एसपी राकेश शंकर भी साथ थे। लोहिया आवास, शौचालय, सीसी रोड का निरीक्षण किया। प्राइमरी स्कूल में चौपाल लगाई। वृद्धावस्था पेंशन की सही जानकारी न देने पर पंचायत सचिव नंदकिशोर सोनी और एडीओ समाज कल्याण राजेंद्र पाल को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। गांव में 6 आंगनबाड़ी केंद्र हैं।

ग्रामीणों ने इन सभी की शिकायत की। डीएम ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अगस्त का मानदेय रोकते हुए सुपरवाइजर को प्रतिकूल प्रविष्टि और सीडीपीओ मिथलेश को चेतावनी जारी की। जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

बीएसए ओपी त्रिपाठी को अच्छी क्वालिटी की ड्रेस वितरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से मिल-जुलकर रहने और साधारण विवाद मिल बैठकर निपटा लेने को कहा। डीएम, एसपी ने सीसी रोड का शिलान्यास किया। स्कूल परिसर में पौधे लगाए। सीडीओ राममणि त्रिपाठी, डीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed