{"_id":"61004f668ebc3e58221995da","slug":"efforts-to-open-inter-colleges-banda-news-knp6427968108","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेजों को खोलने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेजों को खोलने की कवायद
विज्ञापन
बांदा। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा इंटर कॉलेजों को भौतिक रूप से खोले जाने की कवायद तेज हो गई है। विभाग द्वारा जारी ताजा पत्र में माध्यमिक स्कूलों को खोलने से संबंधित अभिभावकों से सहमति की सूचना परिषद की मेल में मांगी गई है।
विभाग का पत्र जारी होते ही यहां सहमतिपत्रों की साफ्ट और हार्ड कापी अपलोड करने का काम शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण काल में पहली अप्रैल (नए शिक्षा सत्र) से बंद चल रहे माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों को खोलने के लिए विभाग अभिभावकों की सहमतिपत्र मांग रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद अपर सचिव अशोक कुमार गुप्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि विद्यालयों को पठन-पाठन के लिए भौतिक रूप से खोलने के संबंध में अभिभावकों की सहमति जरूरी है।
चौबीस घंटे के अंतराल में विभाग ने यह सहमतिपत्र परिषद की वेबसाइट में अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के आने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहमतिपत्र लेने के लिए व्हाट्सएप ग्रुपों को माध्यम बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने अभिभावकों की सहमति लेने के लिए संबंधित प्रधानाचार्यों के व्हाट्सएप ग्रुपों में दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज का पत्र मिला है। अभिभावकों की सहमति के लिए प्रधानाचार्यों के माध्यम से सहमतिपत्र अपलोड कराए जा रहे हैं। समय कम दिया है, फिर भी अपलोडिंग का काम शुरू करा दिया गया है।
-विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा।
24 घंटे में वेबसाइट में सहमतिपत्रों को अपलोड करने के निर्देश मिले हैं। वर्तमान में व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से छात्रों के अभिभावकों को जानकारी दी गई है। जैसे ही सहमतिपत्र प्राप्त होते हैं। वह वेबसाइट पर अपलोड करा देंगे।
- मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, बांदा।
कॉलेज खोलने के लिए बैठक में चर्चा
खप्टिहा कलां। कॉलेज खोले जाने के लिए सहमति को लेकर मंगलवार को परमहंस रणछोड़ दास इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को स्कूल आने से पहले अभिभावकों की सहमति जरूरी है। जिससे पठन-पाठन के लिए भौतिक रूप से अभिभावकों का मत शिक्षा विभाग में पहुंचाया जा सके। कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे छात्र-छात्राओं को विद्यालय भेजने पर मास्क जरूर लगवाएं। बैठक में लखना निषाद, दीन दयाल तिवारी, प्रकाश द्विवेदी, ज्ञानचंद्र, देव कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)