{"_id":"65663d0180ca6a82a70cbc73","slug":"during-investigation-tanks-were-found-lying-open-in-mandal-jail-banda-news-c-212-1-bnd1002-4827-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जांच में मंडल कारागार में टंकियां खुली पड़ी मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जांच में मंडल कारागार में टंकियां खुली पड़ी मिलीं
Wed, 29 Nov 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
बांदा। मंडलीय कारागार में चार डेंगू के केस मिलने के दूसरे दिन मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 70 घरों व 14 बैरकों का निरीक्षण किया। यहां 333 पानी से भरे पात्रों को देखा गया। यहां डेंगू लार्वा मिलने पर पानी से भरे पात्रों को खाली कराया गया। उधर, पैथोलॉजी जांच में दो और मरीज डेंगू के मिले हैं। अब तक डेंगू से मिलने वाले मरीजों की संख्या 389 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के मोहल्ला अलीगंज व मंडलीय कारागार में घरों और बैरिकों को खंगाला। यहां 333 घरों व बैरकों में पानी से भरे पात्रों को देखा। यहां तीन घरों में डेंगू लार्वा मिला। जबकि बैरकों के छत पर रखी पानी की टंकियां खुली पाई गई।
इन्हें कारागार प्रशासन से बंद कराने की बात कही गई। उधर, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में 196 मरीजों ने अपनी जांच कराई। इसमें पांच डेंगू जांच के सैंपल लगाए गए। जिसमें अर्दली बाजार कटरा निवासी सुप्रिया (26) व गूलर नाका निवासी रीफा फातिमा (19) को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई।