फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Durgavati memorial gate on the route of Band-Kalinjar

बांद-कालिंजर मार्ग पर बनेगा रानी दुर्गावती स्मारक द्वार

Thu, 25 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 25 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Durgavati memorial gate on the route of Band-Kalinjar

बलिदान दिवस पर बुधवार को वीरांगना दुर्गावती को याद किया गया। सांसद ने उनकी भव्य प्रतिमा संसद भवन में लगवाने का भरोसा दिया।  मंडलायुक्त ने ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग के विकास का वादा किया। सारंग होटल में मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी ने रानी दुर्गावती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन


सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि कालिंजर नरेश कीर्ति सिंह की बहादुर बेटी दुर्गावती ने अकबर की विशाल फौज को कई बार पराजित किया। वह राष्ट्रीय गौरव की पूर्ण अधिकारी हैं। बुंदेलखंड तथा अन्य सांसदों के  सहयोग से उनकी प्रतिमा संसद भवन में लगाने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


दुर्गावती स्मारक समिति के संयोजक बीडी गुप्ता के प्रस्ताव पर सांसद ने अपनी निधि भव्य स्मारक द्वार बनाने का भरोसा दिया। इसका निर्माण बांदा-कालिंजर मार्ग पर नगर सीमा पर होगा। इस साल भव्य कालिंजर महोत्सव मनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी जीतू ने सांसद के गोद लिए गांव के विकास को योजनाबद्ध कार्यक्रम बनाने का अनुरोध किया। पुरातत्वविद् प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की जरूरत बताई।

उन्होंने प्रोजेक्टर के जरिए दुर्ग की मूर्तियों का प्रदर्शन किया। कैप्टन सूर्य प्रकाश मिश्र ने राजकीय महिला महाविद्यालय का नामकरण रानी दुर्गावती के नाम से करने का प्रस्ताव दिया।


इस मौके पर डा.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित, बाबूलाल गुप्ता, राजकुमार राज, अरविंद कुमार छिरौलिया, ओमप्रकाश मसुरहा, उमाशंकर पांडेय, हरीओम तत्सत, संजय निगम अकेला, प्रभाकर शर्मा, दीनदयाल सोनी, विद्याशागर द्विवेदी, नाथूराम लश्करी, शिवप्रसाद भारती, सुनील गुप्ता, आदित्य सिंह परिहार, रमेश पाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed