{"_id":"6818fdd059318b18270a51da","slug":"drizzle-with-strong-wind-temperature-dropped-by-four-degrees-banda-news-c-212-1-bnd1004-126075-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, तापमान चार डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, तापमान चार डिग्री गिरा
विज्ञापन
बांदा। सोमवार को दिन में तेज धूप रही पर शाम पांच बजे के बाद फिर मौसम बदला और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस कम हो गया। वहीं खराब मौसम से शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई।
दिन में लू के थपेड़े चले और 24 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म हवा से लोग बेहाल रहे। शाम पांच बजे के बाद अचानक फिर मौसम बदला और करीब 60 किलोमीटर की गति से हवा चली। इससे शहर के टिन-टप्पर व बैनर, पोस्टर उड़े। फिर बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर, तेज हवाओं से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। स्टेशन रोड अतिथि होटल के पास पेड़ की डाल टूककर एचटी लाइन में गिर गई। स्टेशन चौराहे में 11000 के केबल आपस में जुड़ गए। इससे पूरी लाइन फाल्ट मार गई। शाम पांच बजे बिजली गुल हुई तो पूरा शहर देर शाम तक अंधेरे में रहा। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट की तलाश में दौड़ते रहे।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को बूंदाबांदी व तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बदले मौसम में ठप हुई फसलों की मड़ाई
जिले में पिछले 24 घंटे में दो बार हुई बूंदाबांदी के बाद फसलों की मड़ाई प्रभावित हो गई और तेज आंधी से खेतों में पड़ा भूसा उड़ गया। किसान इस समय गेहूं फसल की मड़ाई में जुटे थे, लेकिन आंधी व बूंदाबादी से करीब दो दिन तक मड़ाई नहीं हो पाएगी।
-- -- -- -- -- -
अगले दो दिन तक मौसम का अलर्ट
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागध्यक्ष डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से दो दिन का अलर्ट जारी किया गया है। जिले में 60 से 70 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी और तेज गरज के साथ बिजली भी गिरने की आशंका है। उन्होंने कहा कि किसान विशेष सावधानी बरतें। मौसम खराब होने पर खेतों के बजाए घर में सुरक्षित रहें।