{"_id":"5e49881b8ebc3ee61045f2c7","slug":"driver-suffered-heart-attack-assistant-handled-train-banda-news-knp5450909150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को पड़ा दिल का दौरा, सहायक ने संभाली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को पड़ा दिल का दौरा, सहायक ने संभाली ट्रेन
विज्ञापन
बांदा। मानिकपुर-झांसी पैसेंजर ट्रेन का लोको पायलट (चालक) रविवार की सुबह खुरहंड स्टेशन के पास चलती ट्रेन में दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गया। सहायक चालक ट्रेन को संभाला और बांदा लाया। यहां डाक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और वहां से झांसी रेफर कर दिया।
रविवार को सुबह करीब 9 बजे मानिकपुर-झांसी पैसेंजर ट्रेन को लेकर लोको पायलट एके श्रीवास्तव आ रहे थे। खैराडा रेलवे स्टेशन में उनकी ड्यूटी बदलना थी। लेकिन बांदा से पहले ही खुरहंड रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में अचानक दिल दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए।
उनके साथ ड्यूटी कर रहे सहायक चालक नरेंद्र तोमर ने तत्काल ट्रेन का संचालन संभाल लिया और ट्रेन की रफ्तार धीमी कर लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय कर ट्रेन को बांदा तक लाया। यहां रेलवे के चिकित्सक राहुल उपाध्याय ने चेकअप किया और उन्हें जिला अस्पताल भेजा। यहां से देर शाम उन्हें झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
उधर, स्टेशन अधीक्षक केके कुशवाहा ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन को बाद में मालगाड़ी के चालक देशराज से झांसी के लिए रवाना किया गया। उधर, लॉबी इंचार्ज कमलाकांत द्विवेदी ने कहा मामूली बीमारी पर चालक को अस्पताल भेजा गया है।