फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drinking water supply falters, city dwellers are not getting water

Banda News: लड़खड़ाई पेयजल आपूर्ति, शहरवासियों को नहीं मिल रहा पानी

Mon, 03 Jun 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply falters, city dwellers are not getting water
बांदा। भीषण गर्मी में बिजली भी जल संस्थान का साथ नहीं दे रही है। रात में घंटों बिजली गुल होने पर ओवरहेड टैंक नहीं भर पाते हैं। इसका असर सुबह पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है। शहर के अधिकांश इलाकों कहीं आधा घंटे तो कहीं 40 मिनट ही पानी मिल रहा है। आपूर्ति के समय बिजली गुल हो गई तो वह भी नहीं मिल पाता। पूरे दिन फिर लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए तरसते हैं।
विज्ञापन

शहर के कई इलाके पेयजल संकट वाले क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। पानी के लिए लोग हैंडपंपों में नंबर लगाते हैं या फिर जिनके घरों में सबमर्सिबल लगे हैं, वहां एक-एक बाल्टी के लिए चिरौरी करते हैं। शहर के हाथीखाना मोहल्ला, सिविल लाइंस, क्योटरा, कटरा, छोटी बाजार, बन्योटा, मर्दननाका, खाईंबार, गुलाबबाग सहित कई वार्डों में 15 दिन पहले तक दोनों समय एक-एक घंटे के लिए पेयजल आपूर्ति होती रही है।
विज्ञापन

अब स्थिति यह है कि सुबह के समय कब पानी आया और चला गया, पता नहीं चलता। लोग नलों की टोटियों को निहारते रहते हैं। शहरवासियों का कहना है कि आधा घंटे की पेयजल आपूर्ति में पीने तक का पानी नहीं भर पाता है। अमर उजाला ने शहर के कई वार्डों में हकीकत जानी तो लोगों ने पेयजल संकट का दुखड़ा सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहरवासियों ने बताई परेशानी



-भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसते हैं। कभी 20 मिनट पानी आता है तो कभी 40 मिनट में ही चला जाता है। आपूर्ति के समय बिजली गई तो वह भी नहीं मिल पाता है। पूरे दिन कभी हैंडपंप तो कभी टैंकरों का इंतजार करते हैं।-दिनेश कुमार, गूलरनाका।




-गर्मी में इस समय पानी की सबसे बड़ी समस्या है। चार-छह बाल्टी पानी मिल जाए तो बड़ी बात है। पानी न मिलने से सबमिर्सबल वालों के हाथ -पैर जोड़ने पड़ते हैं, तब दो-तीन डिब्बा पानी मिलता है।-रेहाना बेगम, गुलाब बाग





-मोहल्ले में चौथा दिन है, कभी पानी आता है तो लाइट चली जाती है और बिजली रही तो पानी नहीं आता है। अधिकारियों से मोहल्लेवासियों ने कई बार सप्लाई बढ़ाने की गुहार लगाई, पर कुछ नहीं हुआ। -गुड़िया कुशवाहा, अलीगंज।





-हमारे मोहल्ले में पहले सुबह-शाम दोनों समय एक-एक घंटे पानी आता रहा है। अब इधर, गर्मी बढ़ने से एक समय भी पूरा पानी नहीं मिल पाता। पानी का संकट होने से पूरा परिवार परेशान रहता है।--अखिलेश शिवहरे, सट्टन चौराहा





साढ़े सात लाख लीटर पानी की कमी

जल संस्थान शहर की सवा दो लाख आबादी के लिए केन नदी के जरिए हर रोज 23 एमएलडी (मिलियन डेली लीटर) पानी की आपूर्ति कर पा रहा है। जबकि, करीब 30 एमएलडी पानी की जरूरत होती है। इसमें केन नदी से दस एमएलडी पानी मिल पाता है। इसकी भी जलधारा सूख रही है। बाकी का पानी नलकूपों व कुओं के जरिए लिया जा रहा है। रात में भूरागढ़ उपकेंद्र की बिजली बंद होने से इंटेकवेल व नलकूप नहीं चल पाते। इससे ओवरहेड टैंकों में पानी नहीं भर पाता। क्योटरा, अवस्थी पार्क,पुलिस लाइन सहित 17 पेयजल टंकियां हैं, जो खाली रहती हैं।




---

वर्जन-



-गर्मी की वजह से बिजली आपूर्ति नहीं हो पाती है। इससे पूरे क्षमता से नलकूप व इंटेकवेल नहीं चल पाते हैं। बिजली विभाग ने पेयजल फीडरों में लोकल कनेक्शन दे रखे हैं। ओवरलोड होने से आए दिन इस लाइन में फाल्ट होते है। इसके बावजूद शहरवासियों को बेहतर पेयजल आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। राजेश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed