{"_id":"5bf841a0bdec22417217d690","slug":"dozens-injured-pilgrims-injured-in-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली पलटने से दर्जनों श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली पलटने से दर्जनों श्रद्धालु घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नरैनी सीएचसी में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर दुर्ग में मंदिर के दर्शन और मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। उस पर सवार लगभग तीन दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। 14 श्रद्धालुओं को चोट ज्यादा आने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां और आसपास के गांवों के श्रद्धालु किराए का ट्रैक्टर करके कालिंजर महोत्सव में आए थे। सुबह उन्होंने दुर्ग में नीलकंठेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। वापस आते समय दोपहर को सौंता गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। उस पर सवार श्रद्धालु ट्राली में दब गए। वहां से गुजर रहे अन्य श्रद्धालु ने उन्हें बाहर निकाला। मौके पर पहुंची यूपी-100 और 108 एंबुलेंस ने घायलों को कई खेप में सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डा.बीएस राजपूत ने बताया कि कल्ली (22) पुत्री कामता (मुरवां), राहुल (12) पुत्र रामसिया (हुसैनपुर), पूनम (15) पुत्री शिवभजन (मुरवां), सुनील (10) पुत्र कामता (मुरवां), रामदेवी (18) पुत्री बद्री प्रसाद, बच्चन (7) पुत्र शिवबदन, नीरज (12) पुत्र प्रकाश, साधूराम (65) पुत्र लंगड़ा, जीतू (17) पुत्र संतोष, किशनिया (55) पत्नी सियाराम, रानी (50) पत्नी कामता, गिन्नू (7) पुत्र बाबू (सभी मुरवां) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सुमन (16) पुत्र रामस्वरूप, उर्मिला (17) पुत्री हरीबाबू, नीलम (11) पुत्र हरीबाबा, पूजा (10) पुत्री बाबू, शोभा (10) पुत्री शिवगोपाल (सभी मुरवां), उमा (15) पुत्री मुन्ना (गिरवां), गौरी (12) पुत्री रामदीन (शेखन पुरवा), बाबूराम (14) पुत्र संतोष, गुडिय़ा (13) पुत्री हरिश्चंद्र, मनीषा (30) पत्नी बाबू (मुरवां) को सीएचसी में भर्ती किया गया है। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। कालिंजर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन