फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Don't go where there is no respect: Jagdish

जहां सम्मान नहीं वहां जाना नहीं: जगदीश

Mon, 27 Nov 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Don't go where there is no respect: Jagdish
बांदा। खुरहंड के अतर्रा रोड में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक ने ध्रुव चरित्र और सती चरित्र का प्रसंग सुनाया l ध्रुव चरित्र में भगवान ने भक्त की तपस्या से प्रसन्न होकर अटल पदवी देने का वर्णन किया l
विज्ञापन

रविवार के दिन वृंदावन माधवधाम से आए हुए भागवताचार्य जगदीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव की अनुमति लिए बिना उमा अपने पिता दक्ष के यहां आयोजित यज्ञ में पहुंच गई l यज्ञ में भगवान शिव को निमंत्रण नहीं दिए जाने से कुपित होकर सती ने यज्ञ कुंड में आहुति देकर शरीर त्याग दिया, इससे नाराज शिव के गण ने राजा दक्ष का यज्ञ विध्वंस कर दिया, इसलिए जहां सम्मान ना मिले वहां कदापि भी नहीं जाना चाहिए ।ध्रुव कथा प्रसंग में बताया कि सौतेली मां से अपमानित होकर बालक ध्रुव कठोर तपस्या के लिए जंगल को चल पड़े । बारिश, आंधी, तूफान के बावजूद तपस्या से ना डिगने पर भगवान प्रकट हुए और उन्हें अटल पदवी प्रदान की
विज्ञापन

परीक्षित मुकुंद लाल द्विवेदी, मीरा द्विवेदी सहित समाजसेवी रामयश द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर कन्हैया लाल झा, सीडीओ बाँदा वेद प्रकाश मौर्या, बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख सोनू सिंह, श्याम सुंदर शुक्ला आदि मौजूद रहे। श्यामजी द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed