{"_id":"6aeccb0ee6cf2777df003aea","slug":"do-not-be-negligent-regarding-safety-during-diwali-ensure-essential-services-remain-uninterrupted-commissioner-banda-news-c-212-1-bnd1020-154362-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर सुरक्षा में न बरतें लापरवाही, निर्बाध रहें आवश्यक सेवाएं : आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर सुरक्षा में न बरतें लापरवाही, निर्बाध रहें आवश्यक सेवाएं : आयुक्त
विज्ञापन
बांदा। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सफाई समेत सभी आवश्यक सेवाएं निर्बाध संचालित रहें। यह निर्देश आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दिए।
आयुक्त ने विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और जर्जर तारों का निरीक्षण कर खामियां दूर कराने के निर्देश दिए। अस्पतालों में चिकित्सक, दवाएं और एंबुलेंस उपलब्ध रखने को कहा। स्थानीय निकायों को पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने पटाखों की दुकानों के लिए आबादी से दूर सुरक्षित स्थान चयनित करने और बिना लाइसेंस बिक्री पर रोक लगाने को कहा। सभी एसडीएम को पुलिस क्षेत्राधिकारी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ संयुक्त टीम बनाकर दुकानों व भंडारण स्थलों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने खाद्य पदार्थों में मिलावट, अधिक मूल्य वसूली और खाद्यान्न वितरण में बाधा की शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। (संवाद)