{"_id":"5ed930788ebc3e904c799706","slug":"dm-took-news-of-overloading-and-illegal-dump-banda-news-knp5637542102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग और अवैध डंप की डीएम ने ली खुद खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग और अवैध डंप की डीएम ने ली खुद खबर
विज्ञापन
बांदा। ओवरलोडिंग और अवैध खनन की खबर लेने डीएम अमित सिंह बंसल गुरुवार को बारिश के बीच खुद निकल पड़े। क्रेशर और डंप बालू स्थलों का निरीक्षण किया। कहीं गलत तो कहीं सही मिला। छह ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई हुई। उधर, इसके पूर्व दूसरे रूटों पर बालू के ओवरलोड ट्रक बदस्तूर गुजरे।
गुरुवार को शाम डीएम ने खैराडा गांव में आकाश गुप्ता पुत्र कैलाशचंद्र के डंप भंडार स्थल का निरीक्षण किया। यहां आवेदित भंडारण स्थल सही पाया गया। वापसी में डीएम ने मटौंध रोड पर रेलवे फाटक के पास ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग कराई। गिट्टी से भरे छह ट्रक रोके गए। इनमें दो ट्रकों में ई-एमएम-11 (रवन्ना) में दर्ज मात्रा से ज्यादा गिट्टी भरी पाई गई। दोनों ट्रकों को थाना मटौंध पुलिस की सुपुर्दगी में देकर मंडी में खड़ा कराया गया।
उन पर कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने दुरेड़ी गांव में आशीष सिंह जादौन के भंडारण परमिट की भी जांच की। यहां सुप्रीम कोर्ट ने स्टे आदेश जारी किया है, लेकिन मौके पर डंपर के टायरों और पोकलैंड मशीन की चेन के निशान पाए गए। एक मशीन भी मिली। डीएम ने खनिज अधिकारी को पूरी जांच के साथ रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। डीएम के साथ खनिज अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
उधर, कुछ खदान संचालकों और खनिज व परिवहन विभाग की मिलीभगत से विशेष खदानों से ओवरलोड ट्रक निकाले जा रहे हैं। पैलानी, खप्टिहा, चिल्ला आदि क्षेत्रों से रोजाना ओवरलोड ट्रक गुजर रहे हैं। दो दिन पूर्व खनिज अधिकारी और परिवहन विभाग के अफसरों ने संयुक्त चेकिंग भी की, लेकिन उन्हें यहां कोई ट्रक नजर नहीं आए। गुरुवार को सुबह चिल्ला रोड पर ओवरलोड ट्रक दौड़ते रहे।