फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM,CM,university,IG,mandalayoukta

मंडल में इसी हफ्ते सीएम आ सकते

Sat, 06 Mar 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
DM,CM,university,IG,mandalayoukta
बांदा। इसी हफ्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रकूटधाम मंडल के संभावित आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट हो गया है। पिछले कई दिनों से अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री मंडल की कुछ बड़ी पेयजल योजनाओं का मौके पर जाकर जायजा ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर अगले आदेशों तक के लिए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री बांदा और महोबा व चित्रकूट का भ्रमण कर सकते हैं। संभावित तिथि 9 या 10 मार्च बताई जा रही है। महोबा में लहचूरा बांध और बांदा में खटान पेयजल योजना देख सकते हैं। दो दिन पूर्व कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसपी आदि ने खटान पेयजल योजना का मौके पर जाकर जायजा भी लिया था। साथ ही मंडल मुख्यालय में जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड और कृषि विश्वविद्यालय को भी देखा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जारी आदेश में कहा कि अग्रिम आदेशों तक कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि अपने अधीनस्थों को भी आगाह करा दें कि वह भी अगले आदेशों तक मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। किसी को छुट्टी या अनुमति न दी जाए। डीएम ने चेतावनी दी है कि इन आदेशों की अवहेलना करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed