फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DJ and firecrackers banned on Julos-e-Gousiya

Banda News: जुलूस-ए-गौसिया पर डीजे व पटाखे प्रतिबंधित

Fri, 27 Oct 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 27 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
DJ and firecrackers banned on Julos-e-Gousiya
बांदा। इस्लामी कलेंडर के मुताबिक रबिउस्सानी माह की 11 तारीख यानी 27 अक्तूबर को तीन बजे से जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाएगा। इसको लेकर मरकजी कमेटी खुद्दामे गौसो ख्वाजा के तत्वाधान में छिपटहरी स्थित खानकाह शरीफ दरगाह में तैयारी बैठक की गई। इसमें कमेटी के पदाधिकारियों से डीजे व पटाखों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाते हुए छोटे झंडे लेकर जुलूस में शामिल होने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मौलाना शफीकुद्दीन ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे खानकाह दरगाह से पूर्व की तरह अपने निर्धारित रास्ते से ही जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाएगा। मरकजी कमेटी सचिव मेराज हशमती, मीडिया प्रभारी सैय्यद इमरान अली ने कहा कि हैवी साउंड व शस्त्र आदि लेकर शामिल होने पर पाबंदी रहेगी। 11 फिट से ऊंचे झंडे को जुलूस में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में शोएब नियाजी, गौसुल इमरान, अब्दुर्रहमान, फारूक अहमद, नसीब चिश्ती, मोहम्मद अनीस, अहमद उल्ला, मुबश्शर रजा, सैय्यद अख्तर अली, गुल मोहम्मद सहित अन्य कमेटियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed