फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Divine nature is the result of manipulating disaster

प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा है दैवी आपदा

Sun, 26 Jun 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 26 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Divine nature is the result of manipulating disaster
पर्यावरण गोष्ठी मेें बोलते आस्था चैनल के असंख्यदास महाराज, - फोटो : अमर उजाला

बेंदाघाट। कुरसेजा धाम (महुई) में पर्यावरण और वृक्षारोपण गोष्ठी में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि संसार में परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं हैं। आज जो सूखा, अकाल और अतिवृष्टि हो रही है वह प्रकृति संतुलन के साथ किए जा रहे छेड़छाड़ का नतीजा है। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने खेतों और घरों में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं। उसे पाल पोसकर बड़ा करें। खासकर पीपल, बरगद, नीम के पौधे रोपेने पर जोर दिया। प्रभारी वनाधिकारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पेड़ पौधों का बहुत महत्व है। उन्होंने उदाहरण दिया कि उमस भरी गर्मी में लोग पेड़ों के नीचे बैठना पसंद करते हैं। लंबे कद वाले राकेश सिंह (पचनेही) के बारे में कहा कि पेड़ों के बीच में ज्यादा समय बिताने से ही उनकी लंबाई बढ़ी है। कुरसेजा धाम के महंत परमेश्वर दास ने मंडलायुक्त की सराहना करते हुए कहा कि सभी अधिकारी ऐेसे हो जाएं तो देश की तस्वीर बदल जाए। इस मौके पर उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी, बीडीओ रजनीश कुमार शुक्ला, एडीओ रामबरन सिंह, बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक सिंह, मल्खे श्रीवास आदि उपस्थित रहे। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व डीडीसी दलपत सिंह भी बाद में कुरसेजा धाम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed