फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District panchayat president elect Bldev Prasad took the chair

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बल्देव प्रसाद ने संभाली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी

Sat, 20 Dec 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 20 Dec 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
District panchayat president elect Bldev Prasad took the chair

जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा ने पद भार ग्रहण कर लिया। शनिवार को उन्हें जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने शपथ दिलाई। जिला पंचायत के कुछेक सदस्यों को छोड़कर ज्यादातर सदस्य समारोह में उपस्थित थे।

विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर अध्यक्ष पद से हटाए गए सपा के महेंद्र सिंह वर्मा की जगह 11 दिसंबर को हुए मतदान में विजयी हुए बसपा के बल्देव प्रसाद वर्मा ने ली है। मतदान में उन्हें 15 सदस्यों ने वोट मिले थे। निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र वर्मा की पत्नी आशा वर्मा को मात्र नौ वोट हासिल हुए।
विज्ञापन


बसपाइयों ने अध्यक्ष पद जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत सदस्य गीता सागर ने कहा कि सदस्य सीता सिंह के पति जयराम सिंह और पूर्व सदस्य महेंद्र पाल वर्मा ने अध्यक्ष पद की इस लड़ाई में जान की बाजी लगाकर मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा सहित ज्ञानबाबू सोनकर, लक्ष्मी कुशवाहा और सदस्य आराधना के पति ब्रजमोहन यादव सहित बल्देव वर्मा खेमे की सीता सिंह, कुसमा देवी, कमलेश श्रीवास, गजेंद्र पटेल, शांति साहू, राज कुमार कुशवाहा, राम कुमार पटेल, बलवंत सिंह, फूलारानी, कलावती के अलावा दलपत सिंह भी उपस्थित रहे।


पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा जिला पंचायत सदस्य किरन वर्मा समारोह में नजर नहीं आईं। समारोह में पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव, बसपा के पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा, दिनेश शुक्ला (लाला), बीएम कुशवाहा, जयराम सिंह, महेंद्र पाल वर्मा, धीरज राजपूत, लल्लू निषाद, मोहम्मद इदरीस, संतोष राजा आदि उपस्थित रहे। संचालन मुईन राही ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed