{"_id":"613e42ed8ebc3e5ad73320b4","slug":"discussion-of-love-affair-behind-beheading-murder-banda-news-knp6517958129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर काटकर हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर काटकर हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। धारदार हथियार से छोटेलाल की हत्या कर शव जंगल में फेंकने के मामले में एएसपी महेंद्र बहादुर व सीओ नितिन कुमार ने रविवार को दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी को जल्द हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए।
उधर, पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले रखा है। हालांकि, पुलिस तीन को हिरासत में लेने की पुष्टि कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव के बीहड़ पुरवा निवासी छोटेलाल का रमपुरवा जंगल में पुलिस ने शनिवार को दोपहर क्षत-विक्षत शव बरामद किया था।
सिर और हाथ व पैर काटकर अलग-अलग फेंके गए थे। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक एक सप्ताह पूर्व घर से खाद लेने के लिए निकला था फिर वापस नहीं आया था।
विज्ञापन
रविवार को एएसपी और सीओ ने एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। कोतवाली निरीक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं
। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। घटनास्थल के आसपास की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगालने में जुटी है।