फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Disclosure of theft in Atarra octroi shops

अतर्रा चुंगी की दुकानों में हुई चोरी का खुलासा

Sat, 28 Aug 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Disclosure of theft in Atarra octroi shops
बांदा। अतर्रा चुंगी में एक ही रात चार दुकानों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। किशोर उम्र दो चोरों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने बताया कि पुलिस लाइन में मीडिया वार्ता में दुकानों में चोरी की घटना के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि एसओजी ने शनिवार को सुबह रोडवेज बस स्टैंड से 15 व 16 वर्षीय दो किशोरों को पकड़ लिया। ये दोनों अतर्रा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उनके पास से दुकानों से चोरी हुआ पूरा माल भी बरामद हो गया। टीम में एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल, मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी प्रेमपाल सिंह, पुलिस लाइन के दरोगा सुजीत जायसवाल आदि शामिल रहे। अतर्रा चुंगी में स्थित चारों दुकानों में छह दिनों में तीन बार चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी का घेराव किया था। व्यापार मंडल नेताओं ने भी एसपी से मिलकर खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed