{"_id":"6578002dac821b5f6e00419b","slug":"director-gave-adverse-entry-to-mineral-officer-banda-news-c-212-1-bnd1002-5208-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खनिज अधिकारी को निदेशक ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खनिज अधिकारी को निदेशक ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि
Tue, 12 Dec 2023 12:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:09 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बालू की खदानों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग आदि की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच प्रदेश की भूतत्व एवं खनिक्रम निदेशक माला श्रीवास्तव ने बांदा के जिला खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रवष्टि से दंडित किया है।
निदेशक ने कहा है कि खनिज अधिकारी बांदा के खनन पट्टा क्षेत्रों/ खदानों में सतर्क निगरानी और पर्यवेक्षण नहीं कर रहे हैं। यह उनकी अपने कार्यों के प्रति शिथिलता और उदासीनता है। संयुक्त निदेशक (खनिज विभाग) अमित कौशिक ने बताया कि बांदा जनपद में अवैध खनन और अवैध ट्रांसपोर्टिंग की मिली शिकायतों पर निदेशक ने जांच टीम गठित कर जांच कराई थी।
इस टीम ने जांच के दौरान पाया कि अवैध परिवहन, ओवर लोडिंग, वे-ब्रिज के अगल बगल वाहनों की निकासी के लिए पर्याप्त जगह तथा अपठनीय नंबर प्लेट वाले वाहन खड़े पाए गए। इसके अलावा 971.05 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। जांच टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद निदेशक ने खनिज अधिकारी के विरुद्ध यह कार्रवाई की है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के सूचना अधिकारी बीएल यादव ने दी है।