फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   dila panchyat adhya pad ki hood

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने की होड़ शुरू

Sat, 12 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
dila panchyat adhya pad ki hood
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव की हलचल बढ़ते ही सत्तारूढ़ दल भाजपा समेत बसपा और सपा ने अपने उम्मीदवार की जीत में गोटें बिछाना शुरू कर दी हैं। सबसे ज्यादा 11 सदस्य जीतकर बड़ी पार्टी बनी बसपा मजबूती के साथ इस पद पर कब्जा चाहती है। वहीं सात डीडीसी सदस्य जीतने वाली भाजपा जिला पंचायत में अपना बोर्ड गठित करने का मंसूबा पाले है। हालांकि इन दोनों दलों ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन

उधर, हाल ही में तीन निर्दलीय सदस्यों के पार्टी में शामिल होने पर सपा अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए दम भर रही है। पार्टी हाईकमान ने महिला सदस्य रजनी यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित है। फिलहाल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तिथि तय नहीं है। सपा को छोड़कर किसी अन्य दल ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने की होड़ शुरू हो गई है। अध्यक्ष के लिए कुल 30 जिला पंचायत सदस्यों में आधे से अधिक यानी 16 सदस्यों का बहुमत हासिल करना जरूरी है। हालांकि, यह आंकड़ा कोई पार्टी नहीं छू सका। ऐसे में अपना अध्यक्ष बनाने के लिए जोड़तोड़ की राजनीति ही सहारा है। सत्तारूढ़ दल भाजपा समेत बसपा और सपा तीनों दलों में घमासान होना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 11 सदस्य जीतने वाली बसपा निर्दलीयों पर डोरे डाल रही है। भाजपा की निगाहें भी निर्दलीयों के साथ बागी सदस्यों पर है। पदाधिकारी जिला पंचायत में अपना बोर्ड गठित करने का दावा कर रहे, लेकिन अध्यक्ष पद प्रत्याशी को लेकर अंदरूनी खेमेबाजी से भाजपा की राह आसान नहीं है। उधर, सपा की निगाहें भी अध्यक्ष की कुर्सी पर लगी हैं। फिलहाल उसके पांच डीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए हैं, लेकिन दावा किया जा रहा कि उनके साथ तीन निर्दलीय भी हैं। हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल की धर्मपत्नी कृष्णा देवी पटेल डीडीसी सदस्य हैं। ऐसे में तीनों दलों के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पाना सरल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों की स्थिति
बसपा-11
भाजपा-07
सपा-05
निर्दलीय-07
कुल- 30
पार्टी अध्यक्षों की प्रतिक्रिया
तीन नाम भेजे गए हैं पैनल में
प्रत्याशी का चयन हाईकमान से होगा। तीन नाम पैनल में भेजे गए हैं। चुनाव की तारीख घोषित होते ही उम्मीदवार का नाम भी फाइनल हो जाएगा। उनके 11 सदस्य हैं। उन्हें सिर्फ पांच सदस्य और चाहिए हैं। दावा किया कि निर्दलीयों का समर्थन प्राप्त है।
- गुलाब सिंह वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष
प्रत्याशी चयन को आज कोर ग्रुप की बैठक
अध्यक्ष पद को प्रत्याशी चयन के लिए 13 जून को पार्टी कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक है। इसी में उम्मीदवार का नाम तय हो जाएगा। कमेटी की एक राय न होने पर तीन नाम चयनित कर प्रदेश संगठन को भेजे जाएंगे। दावा किया कि जिला पंचायत बोर्ड उनका ही होगा। खेमेबाजी से इनकार किया।

- रामकेश निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष
मजबूती से लड़ेंगे अध्यक्ष चुनाव
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वार्ड दो से सदस्य निर्वाचित हुईं रजनी यादव को हाई कमान ने प्रत्याशी घोषित किया है। उनके पांच सदस्य जीते हैं। हाल ही में तीन निर्दलीय भी सपा में शामिल हो गए। अध्यक्ष का चुनाव सपा मजबूती के साथ लड़ेगी।
- विजयकरण यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed