फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DIG reached the jail to take statements from the jail superintendent and the prison guards.

Banda News: जेल अधीक्षक और बंदी रक्षकों के बयान लेने जेल पहुंचे डीआईजी

Mon, 02 Feb 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
DIG reached the jail to take statements from the jail superintendent and the prison guards.
- गैंगस्टर रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना की रिहाई के मामले की जांच तेज
विज्ञापन

- एक कैमरा बंद मिलने पर जताई नाराजगी, तत्काल ठीक कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। स्क्रैप माफिया व गैंगस्टर रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना की रिहाई के मामले की जांच कर रहे डीआईजी जेल प्रयागराज रेंज राजेश श्रीवास्तव ने रविवार शाम यहां मंडल कारागार में पहुंचकर जांच की। जेल अधीक्षक समेत बंदी रक्षकों के बयान लिए।

उन्होंने रवि काना बैरक नंबर तीन-ए की जांच की और साथ में बंद लोगों ये भी पूछताछ की। डीआईजी ने करीब साढ़े चार घंटे पूरी जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृत्ताकर दीवार का एक कैमरा बंद मिला। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे तुरंत दुरुस्त करने की बात कही।
विज्ञापन

गैंगस्टर रवि काना पर नोएडा के सेक्टर-63 थाने में वसूली समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। रवि अन्य मामलों में वर्ष 2024 से बांदा मंडल कारागार में बंद चल रहा था। वसूली मामले में बी-वारंट के जरिए वह न्यायालय में तलब किया गया था। विवेचक ने आरोपी का रिमांड मांगा था। कोर्ट के आदेश 29 जनवरी को आरोपी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन शाम को रवि काना को रिहा कर दिया गया था। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर ने इस मामले में डीजी जेल व जेल अधीक्षक से जवाब मांगा था। डीजी जेल पीसी मीणा ने डीआईजी जेल प्रयागराज रेंज राजेश श्रीवास्तव को जांच सौंपी थी और कुछ ही घंटे बाद बांदा जेलर विक्रम सिंह यादव को निलंबित कर दिया था। वहीं इस संबंध में जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने कहा कि जांच में जो अभिलेख मांगे गए वह उपलब्ध करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed