फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dial-112 constable and accomplice attacked by gangsters

डायल-112 के कांस्टेबल और साथी पर दबंगों का हमला

Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dial-112 constable and accomplice attacked by gangsters
बांदा। यूपी डायल-112 के कांस्टेबिल और उसके साथी को शराबी दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया और फरार हो गए। घायल पुलिस कर्मी का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के समय कांस्टेबिल सादे कपड़ों में था।
विज्ञापन

कांस्टेबिल प्रताप सिंह (35) शनिवार की रात अपने एक अन्य साथी शिवम (26) निवासी बिजली खेड़ा के साथ एक शादी समारोह में बलखंडी नाका स्थित मैरिज हाल जा रहा था। पद्माकर चौराहे के पास शिवम के दो साथी मिल गए। यह दोनों नशे में थे। उनका सिपाही प्रताप से विवाद हो गया।
विज्ञापन

दबंग युवकों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया और सिपाही व साथी को जमकर पीटा। दोनों घायल हो गए। सिपाही की सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह सहित गिरवां, मटाैंध आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर फरार हो गए। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि घायल कांस्टेबिल का मेडिकल कराया गया है। सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के समय सिपाही प्रताप सिंह सादे कपड़ों में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed