फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dhanteras today, business worth one billion will happen in the district

Banda News: धनतेरस आज, जिले में होगा एक अरब का व्यापार

Sat, 18 Oct 2025 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 18 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, business worth one billion will happen in the district
फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद
बांदा। नवरात्र के बाद से ही बाजारों में भारी भीड़ दिख रही है। इससे व्यापार जगत में खुशी का माहौल है। त्योहारों पर मिठाई, सोना, मोबाइल, कपड़े, फर्नीचर, गाडियां और इलेक्ट्राॅनिक्स की बिक्री में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। व्यापारियों की माने तो इस वर्ष की दीपावली में जिले में एक अरब से ज्यादा का व्यापार होगा। धनतेरस व दीपावली के लिए बाजार सज चुके हैं। चौक बााजार, गूलरनाका, कैथी बाजार, महेश्वरी चौक, छावनी, कालूकुआं, महाराणा प्रताप चौराहा, बाबूलाल चौराहा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। बाजार में सर्राफा, बर्तन, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, कपड़े व गाड़ियों की दुकानों में लोग पहुंचकर खरीदारी कर रहे है। इससे व्यापारियों में बेहतर त्योहार की उम्मीद बढ़ी है। व्यापारियों की माने तो इस वर्ष बीते साल की तुलना में ज्यादा बिक्री होगी। आंकड़े को माने तो पिछले वर्ष करीब पचास करोड़ का व्यापार हुआ है। इस वर्ष व्यापारियों को एक अरब से ज्यादा की बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

-----------
धनतेरस के लिए सजा बर्तन बाजार
धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी की परंपरा है। बर्तन व्यापारियों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए खास इंतजाम किए हैं। लक्ष्मी, गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ ही नए डिजायन के बर्तनों की दुकानें सज गई हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस बार लोग दिवाली और धनतेरस को लेकर खरीदारी में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बर्तन विक्रेता निर्मेष गुप्ता ने कहा कि धनतेरस की तैयारी पूरी कर ली हैं। हर वर्ग के लिए बर्तन उपलब्ध हैं। अब ग्राहकों के दुकान में पहुंचने का इंतजार है। कहा कि महंगाई का असर होने के बावजूद करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार की संभावना है।
विज्ञापन

------------------
रंग-बिरंगी झालरों से सजी दुकानें
रोशनी के त्योहार को लेकर रंग-बिरंगी झालरों का बाजार गुलजार है। चौक बाजार, रामलीला मैदान रोड, छावनी, कालूकुआं, महाराणा प्रताप चौराहा, अलीगंज, बाबूलाल चौराहा, स्टेशन रोड आदि जगहों पर बाजार पूरी तरह से सज गए। झालरों में अभी तक बाजार में चाइनीज झालरों का ही कब्जा था, लेकिन इस बार देसी झालर भी बाजार में आ चुकीं हैं। जो 100 रुपये से 400 रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं, चाइनीज झालर 20 रुपये से लेकर 700 रुपये तक में उपलब्ध हैं। कई दुकानों में 30 से अधिक प्रकार की झालरें ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। एलईडी झालर 10 से 90 मीटर तक की लंबाई में उपलब्ध हैं। दुकानों पर ग्राहक 40 मीटर लंबी आठ एमएम की एलईडी बल्ब की झालर खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत 140 से शुरू होकर 200 रुपये तक है। इसके अलावा पट्टे वाली देसी झालर भी मिल रही है। यह 10 से लेकर 20 मीटर की लंबाई में है। इसकी कीमत 110 से 400 रुपये तक है। झालर विक्रेता जितेंद्र ने कहा कि लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। अनुमान जताया कि त्योहार में करीब पांच करोड़ की बिक्री हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फर्नीचर की भी एडवांस बुकिंग

धनतेरस पर फर्नीचर की खरीदारी के लिए भी कारोबारियों के पास एडवांस बुकिंग आ गई हैं। कारीगरों के हाथ खाली नहीं हैं और वे फर्नीचर तैयार करने में जुटे हैं। कारोबारियों का कहना है कि सोफा, डाइनिंग टेबल, कुर्सियों, बेड की खासी मांग है। आम से लेकर खास डिजायन में सामग्री उपलब्ध है। फर्नीचर विक्रेता नवीन तिवारी ने बताया लोग खरीदारी के लिए पूछताछ को आ रहे हैं। ऐसे में कारोबार अच्छा रहेगा। कहा कि जिस तरह बुकिंग आ रही हैं ऐसे में दिवाली और धनतेरस पर फर्नीचर का पांच करोड़ रुपये से अधिक कारोबार होने की उम्मीद है।
------------------
कीमत बढ़ी, फिर भी सोना चांदी कर रहे आकर्षित
धनतेरस में सोने-चांदी के गहनों व सिक्कों की बिक्री खूब होती है। इसको लेकर सर्राफा व्यापारियों ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। दुकानों में नया स्टॉक सजाया जा रहा है। हालांकि की बीते दिनों सोने व चांदी के दामों में खासा इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में दोनों धातुओं की कीमत करीब दोगुनी हो चुकी हैं। बावजूद इसके लोगों का रुझान कम नहीं हुआ है। दीपावली के लिए दुकानों में सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सिंहासन, पूजा थाल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। सर्राफा व्यवसायी उमेश दया ने कहा कि दाम बढ़ने का कोई असर नजर नहीं आएगा। लोग निवेश के तौर पर खरीदारी करेंगे। वहीं व्यवसायी अमल गोयल ने कहा कि इस वर्ष कीमत ज्यादा होने से भारी गहनों अन्य चीजों की खरीदारी की बजाए लोग हल्के व छोटे गहने पसंद कर रहे है। सर्राफा एसोसिएशन ने त्योहार पर करीब 30 करोड़ से ज्यादा की बिक्री का अनुमान जताया है।
---------------
कपड़ा बाजार में बढ़ी चहलकदमी, लुभा रहे नए डिजाइन
दीपावली में कपड़ा बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है। त्योहार को लेकर नए और आकर्षक डिजाइन वाले कपड़ों से दुकानें सज चुकी हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। सबसे ज्यादा रौनक साड़ियों व बच्चों के कपड़ा दुकानों में है। कपड़ा व्यवसायी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष साड़ियों व लहंगे की नई रेंज उपलब्ध है। कहा कि त्योहार पर लोग नए कपड़े पहनते हैं। उम्मीद जताई की जिले में करीब आठ से 10 करोड़ रुपयों की खरीदारी हो सकती है।
-------------
मिठाई व गिफ्ट आइटम से मिलेगा बाजार को बल
बिना मिठाई दीपावली का त्योहार फीका माना जाता है। लोग घरों में पूजा से लेकर प्रसाद वितरण व उपहार देने के लिए मिठाई का आदान प्रदान करते हैं। त्योहार को लेकर मिठाई दुकानों में कार्य तेजी से जारी है। मिष्ठान विक्रेता इंदु प्रकाश व रामकिशुन बासू ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं हैं। अब खरीदारों का इंतजार है। बताया कि बीते वर्ष जिले में करीब 10 करोड़ की मिष्ठान बिक्री हुई थी। इस वर्ष 15 करोड़ की बिक्री की उम्मीद है। इसके साथ ही रेडीमेड मिठाई का बाजार भी सज चुका है। कई प्रतिष्ठानों में उपहार में देने के लिए मेवा व रेडीमेड मिठाई के डिब्बे सज चुके हैं।
----------------
वाहनों की रफ्तार बढ़ी, कराई एंडवास बुकिंग
धनतेरस व दीपावली पर वाहनों की खरीदारी बढ़ जाती है। लोगों का मानना है कि धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ होता है। इसको लेकर वाहनों के शोरूम सज चुके हैं। बजाज वाहन के दोपहिया शोरूम के मैनेजर पंकज गुप्ता ने बताया कि धनतेरस के लिए करीब 50 लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है। इसी प्रकार होंडा, हीरो व टीवीएस एजेंसी में भी बड़ी संख्या में लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। इसके साथ ही चार पहिया वाहनों के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। माई कार के मैनेजर लालू त्रिवेदी ने कहा कि अभी तक बुकिंग का आंकड़ा 100 पार कर चुका है। कहा कि वाहन डिलीवरी के लिए तैयार हैं। जानकारों की मानें तो पिछले वर्ष धनतेरस पर करीब 15 करोड़ के वाहनों की बिक्री हुई थी। इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। वहीं इस बार बैटरी वाहन भी बड़ी संख्या में बिकने को तैयार है।
----------------------
त्योहार का जश्न मनाने को सज रहा पटाखा बाजार
दीपावली का त्योहार बगैर पटाखों के अधूरा माना जाता है। बच्चों से लेकर बड़े तक त्योहार का आंनद उठाने के लिए खूब आतिशबाजी करते हैं। बीते वर्ष जिले में करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के पटाखों की बिक्री हुई थी। इस बार यह आंकड़ा पीछे छूटने वाला है। पटाखों के लिए शहर के जीआईसी व पंडित जेएन पीजी कॉलेज के मैदान में दुकानें सजने लगीं हैं। दोनों स्थानों पर 50-50 दुकानें लगाई जाएंगी। पटाखा विक्रेता राहुल द्विवेदी ने बताया कि 10 रुपये से लेकर दो हजार तक के पटाखों की रेंज मंगाई है। कहा कि अनार, चकरी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। पैराशूट वाले राकेट और क्रैकलिंग अनार की सबसे ज्यादा मांग है। पैराशूट वाला राकेट आसमान में जाकर छोटे पैराशूट के साथ धीरे-धीरे उतरता है। उम्मीद जताई की इस वर्ष बीते साल की तुलना में ज्यादा खरीदारी होगी।

-----------------
मुंबई, सूरत, अहमदाबाद व दिल्ली से आने वाली ट्रेनें फुल

बांदा। त्योहारी सीजन में मुंबई, सूरत, अहमदाबाद और दिल्ली से बांदा आने वाली लगभग सभी ट्रेनों में 20 अक्टूबर तक की सभी सीटें फुल हैं। स्लीपर और एसी की तीनों श्रेणियों में वेटिंग लिस्ट 200 से पार पहुंच गई है। मुंबई में काम कर रहे बांदा के जसपुरा के रामकुमार बताते हैं कि उनका बेटा राकेश मुम्बई में है। उसने तीन बार टिकट बुक करने की कोशिश की, लेकिन हर बार वेटिंग मिली। अब ऐसा लग रहा है कि इस बार भी दीपावली वीडियो कॉल पर ही मनानी पड़ेगी। स्थानीय लोगों ने रेलवे मंत्रालय से बुंदेलखंड के बांदा-चित्रकूट के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की मांग की है। इधर, झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक दीपावली अमावस्या मेला के अवसर पर रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए चित्रकूट धाम कर्वी के लिए मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेनें 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और चित्रकूट धाम कर्वी के बीच संचालित होंगी। यहीं हाल रोडवेज बसों का भी है। वह सवारियों से भरी हुईं चल रहीं हैं।

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

फोटो - 12 ग्राहकों के लिए सजी सर्राफा दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed