फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dengue confirmed in four more patients; tally reaches 29.

Banda News: चार और मरीजों में डेंगू, संख्या 29 पहुंची

Wed, 30 Sep 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in four more patients; tally reaches 29.
बांदा। जिले में वायरल बुखार लोगों की हालत पस्त किए है। डेंगू बुखार भी जोर पकड़े है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में बुधवार को चार और लोगों को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई। जिले में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 29 पहुंच गई है। इनमें सरकारी अस्पताल में 21 व प्राइवेट जांच में आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों वायरल बुखार के बीच डेंगू भी लोगों की हालत पस्त किए हुए है। प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में 400 मरीजों की जांच हो रही है। आम दिनों की अपेक्षा यह संख्या 150 अधिक है। इनमें से प्रतिदिन 12 से 19 बुखार पीड़ितों के सैंपल डेंगू जांच के लिए लगाए जा रहे हैं। बीते 24 घंटे के अंतराल में 24 बुखार पीड़ितों के डेंगू जांच के सैंपल लगाए गए। इनमें से चार मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है। सभी डेंगू पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जिन इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां हाउस इंडेक्स सर्वे कराकर घरों में जलजमाव वाले पात्रों को खाली कराया जा रहा है। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed