फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   demostration Compost

प्रदर्शन के बाद मिली खाद

Fri, 02 Nov 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 02 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
demostration Compost
पीसीएफ केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला

मंडी समिति स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र में खाद न मिलने से भड़के किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे शुरू कर दिए। हंगामें के बाद अधिकारियों ने सुध ली और दोपहर बाद खाद का वितरण शुरू हुआ। किसानों का कहना था कि वह दो दिन से भटक रहे हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को खाद लेने के लिए आधा दर्जन से अधिक गांवों के एक सैकड़ा किसान पीसीएफ क्रय केंद्र आए थे। दोपहर 12 बजे तक खाद का वितरण शुरू न होने पर वह भड़क उठे। नारेबाजी करने लगे। अलिहा गांव के किसान भूधर देव सविता, सुशील सिंह, संतोष प्रजापति, रामदयाल वर्मा, राजकुमार राजपूत, देवराज राजपूत, पप्पू आदि का कहना था कि खाद के लिए दो दिन से भटक रहे हैं।
विज्ञापन


मुरवल गांव के किसान श्यामलाल, अरूण कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे से लाइन में लगे हैं। गोखरही, छनेहरा, बछेउरा, मवई बुजुर्ग, लामा के किसान राममोहन, शिवभक्त, ऋषिकांत का कहना था कि रबी बुआई का समय है। खेतों की नमी उड़ जाएगी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अवधेश निगम ने बताया कि सरवर न आने से पॉश मशीन नहीं चल पा रही थी, इसलिए खाद वितरण बाधित हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed