फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   demostration

Banda News: एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, शहजादी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Sat, 14 Sep 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
demostration
बांदा। शहजादी प्रकरण में बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शहजादी को बहलाकर आगरा ले जाने और दुबई में बेचने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने बताया कि मटौंध के गोयरा मुगली की दिव्यांग व समाजसेवी शहजादी को फेसबुक के जरिए कुछ लोगों ने दोस्ती कर उसे आगरा ले गए वहां से उसे टूरिस्ट बीजा पर दुबई में भेज दिया। शहजादी का एटीएम अन्य दस्तावेज आरोपियों ने पास रख लिए। बैंक में जमा सारा पैसा शहजादी के दुबई जाने के बाद निकाल लिया गया।
विज्ञापन

दुबई में शहजादी को बंधकर बनाकर घरेलू नौकर की तरह काम लिया गया। तमाम यातनाएं दी गईं। वहां उसे बच्चे की हत्या में फंसा दिया। वहां की अदालत ने उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई है। बताते हैं कि उसे 21 सितंबर को मृत्युदंड दिया जाना है। शहजादी के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध मटौंध थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विवेचना धीमी गति में कर रही है। हाईकोर्ट से आरोपियों को जमानत न मिलने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। कहा कि शहजादी को मृत्युदंड होता है तो बयान न होने से अपराधी बच सकते हैं। लिहाजा शहजादी के मृत्युदंड को रुकवाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखने व आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। मौके पर मोहनलाल, लोटन, विमल कृष्ण श्रीवास्तव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed