फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   demonstration, Sweepers, banda

संविदा सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, मानदेय न बढ़ा तो पहली से झाड़ू बंद

Tue, 20 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 20 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
demonstration, Sweepers, banda

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंडल मुख्यालय में सफाई नहीं होगी। इस पर भी नगर पालिका परिषद के संविदा सफाई कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिला तो पहली फरवरी से झाडू बंद आंदोलन शुरू होगा।

विज्ञापन


यह चेतावनी मंगलवार को सफाई कर्मियों ने यहां प्रदर्शन के बाद मंडलायुक्त और तहसील दिवस में दी। संविदा सफाई कर्मी और नाला गैंग सफाई कर्मियों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन


हाथों में झाडू लिए सफाई कर्मियों ने अशोक लाट और कलेक्ट्रेट के इर्द-गिर्द प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि बांदा नगर पालिका परिषद में संविदा सफाई कर्मी/आउट सोर्सिंग के तहत नाला गैंग सफाई कर्मियों के वेतन में शासन में की है लेकिन यहां नगर पालिका में इसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ ने इस पर बात करने से इनकार कर दिया। पालिका अध्यक्ष ने सिर्फ आश्वासन दिया। सफाई कर्मियों ने कहा कि मटौंध टाउन एरिया में बढ़ा हुआ मानदेय लागू हो गया है। मानदेय न बढ़ाए जाने से संविदा सफाई कर्मी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

चेतावनी दी है कि शासन द्वारा स्वीकृत दरों के मुताबिक मानदेय लागू नहीं किया गया तो सभी संविदा सफाई कर्मी 25 जनवरी को दोपहर 12 से एक दिन के लिए झाडू बंद कर देंगे। इसके बाद भी मानदेय में वृद्धि नहीं हुई तो पहली फरवरी से झाडू बंद आंदोलन और अनशन होगा।

सफाई कर्मियों ने अपने ज्ञापन के साथ मानदेय वृद्धि से संबंधित उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र की फोटो प्रति भी संलग्न की है।


प्रदर्शन में सफाई मजदूर संघ प्रांतीय सचिव अनिल भारती, राजेश कुमार, सुरेश, दीप नारायण, संतोष कुमार, अजीत नाहर, धर्मेंद्र, राजेश, कमलेश, रीता, चमन कुमार, चुनकी, ममता समेत लगभग एक सैकड़ा सफाई कर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed