{"_id":"67ace0c6b2f159ef130a107c","slug":"democracy-fighters-demanded-the-status-of-freedom-fighters-banda-news-c-212-1-sknp1008-122071-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लोकतंत्र सेनानियों ने मांगा स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लोकतंत्र सेनानियों ने मांगा स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लोकतंत्र रक्षक सेनानी।
- फोटो : कोतवाली के बाहर मौजूद घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित करने की मांग की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
लोकतंत्र सेनानी एवं भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने कहा है कि 26 जून 1975 को कांग्रेस कि तत्कालीन सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर संवैधानिक प्रावधानों को समाप्त कर दमनात्मक शासन स्थापित किया था। लोगों को मौलिक अधिकारों से वंचित कर प्रेस की अभिव्यक्ति की आजादी छीन ली थी। हजारों लोगों को मीसा/डीआईआर जैसे काले कानूनों के अंतर्गत जेलों में कैद कर दिया था। संयोजक शिवमोहन गुप्ता ने कहा कि जेलों में बंद लोगो को भीषण शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं दी गईं। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर आपातकाल का जबरदस्त विरोध किया गया।
इसके बाद जजी चौराहे पर लोकतंत्र सेनानियों ने आंबेडकर प्रतिमा में माल्यार्पण किया। मौके पर अध्यक्ष अतरवीर सिंह , महामंत्री ब्रजमोहन गुप्ता, रामकृष्ण सोनकर , इंद्रपाल सिंह पटेल, दशरथ प्रसाद, रामकुमार सिंह, गया प्रसाद शुक्ला, सहोद्रा, श्रीराम, चुन्नालाल, समलिया, रामबिशाल, उदयपाल सिंह, सोहनलाल आदि मौजूद रहे l