फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand to abolish the mandatory requirement for Gram Sabha resolutions.

Banda News: ग्राम सभा प्रस्ताव की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

Sun, 27 Sep 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demand to abolish the mandatory requirement for Gram Sabha resolutions.
नरैनी। बुंदेलखंड जागरण मंच के अध्यक्ष राजू वैश्य ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांग और कुष्ठ पेंशन लाभार्थियों के लिए ग्राम सभा के प्रस्ताव की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की है। राजू वैश्य ने बताया कि ग्रामीण आवेदकों को दिव्यांग या कुष्ठ प्रमाण पत्र के साथ ग्राम सभा का प्रस्ताव भी देना पड़ता है। जबकि शहरी क्षेत्र में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम सभा का प्रस्ताव प्राप्त करने में कई दिक्कतें आती हैं। इन दिक्कतों के कारण कई पात्र लोग पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पाते। राजू वैश्य ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए प्रक्रिया समान करने की मांग की है। इससे सरल तरीके से पेंशन का लाभ मिल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed