फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand for a concrete bridge over the Yamuna River in Madoli Kala-Adhaval intensifies

Banda News: मड़ोली कला-अढ़ावल में यमुना नदी पर पक्के पुल की मांग तेज

Mon, 09 Feb 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 09 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Demand for a concrete bridge over the Yamuna River in Madoli Kala-Adhaval intensifies
फोटो- 07 जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद को ज्ञापन देते समिति के लोग। संवाद
बांदा। जनपद के जसपुरा ब्लॉक अंतर्गत मड़ोली कला-अढ़ावल क्षेत्र में यमुना नदी पर पक्के पुल के निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। मड़ोली कला अढ़ावल पुल निर्माण संघर्ष समिति ने इस संबंध में प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि वर्तमान में यमुना नदी पर अस्थायी पीपा पुल का निर्माण किया जाता है, जो वर्ष में केवल 6 से 7 माह ही चालू रह पाता है। शेष समय पुल बंद रहने से क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुल बंद होने की स्थिति में लोगों को 40 से 50 किमी तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग चार से पांच हजार लोगों का आवागमन होता है। बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज और कानपुर जनपदों से जुड़ाव होने के कारण यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर संपर्क पूरी तरह टूट जाता है, जिससे आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष ने बताया कि यदि इस स्थान पर पक्का पुल बनता है तो बांदा और हमीरपुर जनपद के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। समिति ने जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता देने और शीघ्र पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। इस मौके पर केशव तिवारी, संजय तिवारी, सियाराम सिंह, अनूप सिंह, राम नरेश, उदयवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed