फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of a married woman, accused of poisoning

विवाहिता की मौत, जहर देने का आरोप

Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Death of a married woman, accused of poisoning
Death of a married woman, accused of poisoning - फोटो : BANDA
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकलां गांव के मजरा हरवंश पुरवा में मंगलवार की शाम सुुधा (26) पत्नी मुकेश की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मायके वालों ने पति पर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जसपुरा के कुटियापारा निवासी मां रामकली और पिता कल्लू ने बताया कि सुधा की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही दामाद 50 हजार रुपये और गाड़ी के लिए मारने-पीटने लगा। इस पर सुधा को मायके ले आए। लगभग दो साल तक सुधा मायके में रही। 20 दिन पूर्व रिश्तेदारों ने सुलह-समझौता करा दिया थ। इसके बाद मुकेश, सुधा को ससुराल ले गया था। आरोप लगाया कि फिर प्रताड़ित करने लगा और जहर देकर मार डाला। वहीं, पति का कहना है कि वह मजदूरी करने गया था। सुधा घर में अकेली थी। उसने खुद जहर खाकर आत्महत्या की है। किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था। हालांकि आत्महत्या का कारण नहीं बता सका।
विज्ञापन

पैलानी इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रजापति का कहना है कि मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed