{"_id":"5f94742b8ebc3e9b7a5bfa6e","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-on-tree-banda-news-knp590471729","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर युवक का शव लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर युवक का शव लटका मिला
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुल कुम्हारी गांव में शनिवार को शाम युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे में टंगा मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।
लवलेश उर्फ अप्पी साहू (20) पुत्र कल्लू का शव गांव में ही एक खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला। फंदा उसी की पैंट से कसा हुआ था। एक छोर पेड़ की डाल पर और दूसरा छोर गर्दन में बंधा था।
पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा कि हत्या के बाद शव पेड़ पर लटका दिया गया है। लवलेश के पैरों में चोट के निशान हैं। उन्होंने पुलिस से जांच कर खुलासे की मांग की है।