फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of music teacher found hanging in flat

Banda News: फ्लैट में फंदे से लटका मिला संगीत शिक्षक का शव

Wed, 13 Mar 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of music teacher found hanging in flat
बांदा। दिल्ली में प्राइवेट में संगीत शिक्षक का शव किराए के फ्लैट में फंदे से लटका मिला। मित्रों ने फोन द्वारा उसके घर में सूचना दी। मित्र ही शव को एंबुलेंस से लेकर बांदा पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मुक्तिधाम मार्ग निवासी विजयंत सिंह (30) दिल्ली में सेक्टर-23 द्वारिका पोचनपुर में किराये के फ्लैट में रहकर प्राइवेट में संगीत का ट्यूशन करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार को सुबह उसका शव फ्लैट पर फंदे से लटका मिला। उसके मित्र अजय व मंटू ने विजयंत की पत्नी कल्पना को फोन करके घटना की जानकारी दी और उसका शव लेकर रात में बांदा पहुंचे।
विज्ञापन

विजयंत के बड़े भाई जयंत सिंह ने बताया कि तीन भाइयों में छोटा था। उन्होंने बताया कि रविवार की देर शाम विजयंत का फोन आया था। अपनी पत्नी, मां सुशीला सिंह और भाभी वगैरह से हंसी मजाक हुआ था। उन्हें नहीं पता था कि उसका शव मिलेगा। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि दिल्ली में फंदा लगाकर जान देने का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed