Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of farmer found in deserted house, blood was coming out from ear

Banda News: सूने घर में किसान का मिला शव, कान से निकला था खून

Thu, 06 Nov 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 06 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer found in deserted house, blood was coming out from ear
फोटो- 21 घटना के बाद रोती-बिलखती महिलाएं। संवाद
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघा के नगला पुरवा में बृहस्पतिवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किसान का शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। कमरे में चारपाई के बगल में जमीन पर पड़े शव के आसपास छानबीन की गई तो कान से खून बह रहा था और दीवार पर भी खून के निशान थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मौत का कारण रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार 50 वर्षीय किसान शिवबरन यादव बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने घर पर अकेले थे। उसी दौरान पड़ोसी संजय हैंडपंप से पानी भरने आए और जब शिवबरन को बाहर न देखकर आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। उसने अंदर जाकर देखा तो किसान जमीन पर मृत पड़ा था। पास ही चारपाई थी और फर्श पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे। पड़ोसी ने तत्काल ग्रामीणों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह, बिसंडा थाना प्रभारी राममोहन राय और चौकी प्रभारी प्रमोद त्रिपाठी पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक शिवबरन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में पत्नी संतोषी और दो बेटे हैं। घटना के वक्त पत्नी संतोषी अपने छोटे बेटे लक्ष्मण के साथ मायके सिपनी चित्रकूट में भागवत कथा में गईं थीं, जबकि बड़ा बेटा रज्जू मध्य प्रदेश के सतना में फैक्ट्री में मजदूरी करता है। घटना की खबर मिलते ही पत्नी और बेटा मौके पर पहुंचे तो घर पर कोहराम मच गया।

रोते हुए पत्नी ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, पति बहुत सीधे-साधे थे, आज उन्हें भी कथा में जाना था। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कमरे में किसी संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, हर पहलू से जांच की जा रही है। उधर गांव में किसान की मौत से दहशत और सन्नाटा छाया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि मामला हत्या का भी हो सकता है। पुलिस हर कोण से जांच में जुटी है।

फोटो- 21 घटना के बाद रोती-बिलखती महिलाएं। संवाद

फोटो- 21 घटना के बाद रोती-बिलखती महिलाएं। संवाद

फोटो- 21 घटना के बाद रोती-बिलखती महिलाएं। संवाद

फोटो- 21 घटना के बाद रोती-बिलखती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article