{"_id":"66e33e5503c5375cff012c84","slug":"dead-banda-news-c-212-1-sknp1006-115520-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चेकडैम पार कर रहा दंपती उसरा नाले में बहा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चेकडैम पार कर रहा दंपती उसरा नाले में बहा, मौत
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। उसरा नाले पर बने चेकडैम को पार करते समय पैर फिसल जाने से दंपती पानी में बह गए। तकरीबन 12 घंटे बाद उनके शव करीब आधा किलोमीटर दूर मिले।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिडौरा गांव निवासी राजाराम (45) पत्नी राजाबाई (40) के साथ चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव की गोशाला में सफाई का काम करते थे। बुधवार की देर शाम गोशाला का काम निपटाकर वापस अपने गांव जा रहे थे। उसरा नाले पर बने चेकडैम में पैर फिसल जाने से दोनों नाले के पानी में डूब गए। रात में घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने नाले पर पहुंचकर तलाश की। पुलिस को भी जानकारी दी। इस पर चिल्ला व तिंदवारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतारा। दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव रपटे से आधा किलोमीटर की दूरी पर गोताखोरों ने पानी से निकाल लिए। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत व थानाध्यक्ष चिल्ला कृष्ण दत्त त्रिपाठी ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
सीओ सदर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि संभवत: पैर फिसल जाने से हादसा हुआ है। दंपती के शव बरामद कर लिए गए है।