{"_id":"66df52a2eac4086dd608ead9","slug":"dead-banda-news-c-212-1-sknp1006-115375-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दवा खाने से वृद्ध की मौत, परिजनों ने एक्सपाइरी दवा देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दवा खाने से वृद्ध की मौत, परिजनों ने एक्सपाइरी दवा देने का लगाया आरोप
विज्ञापन
बांदा। गांव झोलाछाप से ली दवा के खाने से वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने दवा एक्सपाइरी बताकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव के पुन्ना का पुरवा निवासी चौधरी प्रजापति (50) शनिवार को खेत से चारा लेकर घर आए थे। दाहिने कंधे में तेज दर्द होने से गांव में खुली प्राइवेट क्लीनिक में आपको दिखाया। डॉक्टर ने दो इंजेक्शन लगाए तो आराम मिल गया। डॉक्टर ने चार टेबलेट भी खाने को दी। घर आकर उन्होंने भोजन के बाद टेबलेट खाई तो अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
पत्नी तरनियां ने रिश्तेदारों को बुलाया। चचेरे भाई कमलेश ने आरोप लगाया कि टेबलेट एक्सपाइरी हो चुकी थी। किसी की अप्रैल में तो किसी की मई में एक्सपाइरी दर्ज है। पुलिस ने दवा कब्जे में लिया है। उन्होंने डॉक्टर पर एक्सपाइरी दवा देने का आरोप लगाया है। चौधरी के चार पुत्र हैं। सभी पूना में रहकर काम करते हैं। उनके आने पर रविवार को शव का पंचनामा भरा गया।
बताया कि चौधरी बंटाई में खेती लेकर खेती-किसानी करता था। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने मृत्यु का कारण जानने को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
इस मामले में विशेषज्ञ डॉक्टर का कहना है कि एक्सपाइरी दवा खाने से रिएक्शन तो सकता है पर मौत नहीं। बिसंडा के मामले में ह्दयघात हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।