{"_id":"574346004f1c1b7818691659","slug":"dbangon-on-public-possession-of-hand-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक हैंडपंप पर दबंगों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक हैंडपंप पर दबंगों का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 23 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
अतर्रा। शिवपुरी मोहल्ले में लगे सार्वजनिक हैंडपंप को दबंगों ने चहारदीवारी खड़ी कर अंदर कर लिया। वार्ड के इकलौते हैंडपंप में अवैध कब्जे से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। भाजयुमो नगर अध्यक्ष राहुल गौतम की अगुवाई में मोहल्लेवासियों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सरकारी हैंडपंप को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। कहा कि भीषण गर्मी में लोग एक-दो किलोमीटर दूर से पानी ढो रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में धीरेंद्र कुमार, राममिलन, राजेश कुमार, राजकुमार, ललित, रामचंद्र, राहुल साहू, सीमा, ममता, रामनरेश, दिनेश शर्मा, मीरा देवी, कुंती, आत्माराम शुक्ला, सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन