फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Daughters' hands will turn yellow on January 16: DM

16 जनवरी को पीले होंगे बेटियों के हाथ : डीएम

Fri, 05 Jan 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 05 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Daughters' hands will turn yellow on January 16: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तिथि घोषित कर दी गई है। 16 जनवरी को जीआईसी मैदान में सरकारी मंडप सजेगा और गरीब कन्याओं की शादी होगी। शुक्रवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलक्ट्रेट में हुई बैठक में निर्देश दिए कि सामूहिक विवाह योजना के लिए ब्लाक स्तर के लाभार्थियों की व्यवस्था के लिए बीडीओ नोडल अधिकारी होंगे।
ब्लाकवार पंडाल बनाए जाने तथा प्रत्येक पंडाल में कर्मियों की ड्यूटी लगाने को कहा। कहा कि योजना के तहत जिस अभिभावक की वार्षिक आय दो लाख से कम है उसकी बेटी सामूहिक शादी कार्यक्रम के लिए पात्र है और वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्रति जोड़ा 51 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन

35 हजार की धनराशि कन्या के बैंक खाते में व विधवा और तलाकशुदा के मामले में सहायता राशि 40 हजार रुपये दी जाएगी। 10 हजार कपडे़, डिनर सेट, ट्राॅली बैग व अन्य सामग्री दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed