{"_id":"67d9b9407121a9a5f90866b8","slug":"daughter-and-son-in-law-who-came-to-play-holi-at-in-laws-house-were-beaten-and-left-bleeding-banda-news-c-212-1-sknp1006-123628-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ससुराल में होली खेलने पहुंचे बेटी-दामाद को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ससुराल में होली खेलने पहुंचे बेटी-दामाद को पीटकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में होली खेलने गए बेटी-दामाद को पड़ोसियों ने लाठी और ईंट मारकर घायल कर दिया। बचाने आई सास और चचिया ससुर को भी हमलावरों ने मारापीटा। आरोप है कि पीड़ित थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। तब वह स्वयं मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उनका इलाज किया। हालांकि मारपीट में दूसरा पक्ष भी मामूली चोटिल हुआ है। पुलिस ने बाद में दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा ब गांव निवासी पंकज (21) अपनी गर्भवती पत्नी ज्योति (18) के साथ होली का त्योहार मनाने अपनी ससुराल कालिंजर के कटरा गांव गया था। आरोप है कि होली की रात गांव के मोहन, विनोद व सोनू ने घर में घुसकर पंकज व उसकी पत्नी ज्योति के साथ लाठी और ईंट भी मारी। ज्योति के गर्भ में लात भी मार दी। इस बीच बचाने को दौड़ी पंकज की सास शिवकली (42) व उसके चचिया ससुर रामसजीवन (42) को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
घायल शिवकली ने बताया कि पड़ोसी उससे खुन्नस मानते हैं। कालिंजर थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार दोनों ओर से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चूंकि शिवकली पक्ष ज्यादा चोटहिल है, इस पर दूसरे पक्ष को शांतिभंग में भी पाबंद किया गया है।