{"_id":"58d177744f1c1b8a591a12e6","slug":"damaged-road-leads-to-woman-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त सड़क ने ली महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त सड़क ने ली महिला की जान
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर की क्षतिग्रस्त सड़क और 108 एंबुलेंस की देरी ने बाइक सवार महिला की जान ले ली। मृतका होली और भाईदूज मनाने अपने मायके आई थी। अन्य घटना में आटो की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उधर, एक टेंपो खाईं में पलटने से चालक जख्मी हो गया।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के इटरा गांव निवासी मिथिला देवी (45) पत्नी नरेंद्र सिंह होली पर्व मनाने अपने मायके गौहानी (राजापुर, चित्रकूट) गई थी। मंगलवार को भाई राजा सिंह के साथ बाइक पर वापस ससुराल आ रही थी। सिंहपुर रोड पर उतरवां मोड़ के पास क्षतिग्रस्त सड़क में बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
सिर पर चोट आने से वह बुरी तरह घायल हो गई। राजा ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस तो नहीं आई, लेकिन मिथिला की मौत आ गई। भाई ने बताया कि दोपहर 2 बजे एंबुलेंस को सूचना दी थी। दो घंटे बाद फोन आया कि 108 एंबुलेंस खराब है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि समय पर मिथिला अस्पताल पहुंच जाती तो जान बच सकती थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। नाराजगी जताई कि क्षतिग्रस्त सड़क में अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दी। उधर, बिसंडा निवासी गोविंद तिवारी (30) बाइक से ओरन आ रहा था। पीछे से आटो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। तेज रफ्तार आटो भी असंतुलित होकर खाईं में पलट गया। टेंपो चालक बुरी तरह घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।