फोटो-11- शतरंज प्रतियोगिता में विजयी होने के बाद यूपीएस ददरिया के छात्र। स्रोत : स्वयं
बांदा। माध्यमिक व बेसिक शिक्षा परिषद की खेलकूद प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को यूपीएस ददरिया, ब्लॉक बड़ोखर खुर्द के छात्रों ने शतरंज में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता कुलकुम्हारी स्थित श्री हनुमान बाहुक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। अंडर-14 (सब जूनियर) प्रतियोगिता में ददरिया की टीम ने आश्रम पद्धति बांदा और मेजबान विद्यालय की टीम को पराजित कर मंडलीय रैली के लिए स्थान बनाया। टीम में नागेंद्र, अंकुश, अनूप, योगेंद्र और प्रांशु शामिल रहे। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताते हुए उन्हें मंडलीय रैली के लिए शुभकामनाएं दीं। (संवाद )