फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cylinder fire resembled

सिलेंडर में लगी आग से मची अफरा-तफरी

Sat, 27 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 27 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cylinder fire resembled

अतर्रा। सीएचसी की आवासीय कालोनी में गैस लीकेज से आग

विज्ञापन
लग गई। फार्मेसिस्ट के परिजन जान बचाकर भागे। घंटे भर बाद मंडल मुख्यालय से आई फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग पर काबू पाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसिस्ट घनश्याम का परिवार कालोनी के दूसरी मंजिल पर रहता है। उसका पुत्र दीपक शनिवार को सुबह 8 बजे गैस चूल्हे पर खाना बना रहा था। तभी लीकेज की वजह से सिलेंडर में आग लग गई।

दीपक गुहार लगाते हुए बाहर भागा। आग की जानकारी होते हुए पूरी कालोनी आनन-फानन खाली हो गई। लोग सड़क पर आ गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. वीके श्रीवास्तव ने फोन से एसडीएम विनय कुमार पाठक और दमकल व पुलिस को जानकारी दी।

मंडल मुख्यालय से करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड के जवान आए और आग पर काबू पाया। आग बुझाने में डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. विनोद, डॉ. अजय, डॉ. अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार संजय अग्रहरि, कानूनगो अवधेश भी जुटे रहे। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed