फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crowd gathered in CHC for vaccination

टीकाकरण को सीएचसी में उमड़ी भीड़

Tue, 27 Jul 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in CHC for vaccination
Crowd gathered in CHC for vaccination - फोटो : BANDA
नरैनी/अतर्रा। वैक्सीनेशन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन न होने के कारण चिकित्सक परेशान हैं। अव्यवस्थाओं के बीच स्वास्थ्य कर्मी और वैक्सीनेशन के लिए आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

नरैनी क्षेत्र के गांवों में टीकाकरण शिविर न लगने से अब लोग सीएचसी पहुंच रहे हैं। सीएचसी में रोज सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो जाते हैं। भीड़ से संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ रहा है। चिकित्साधीक्षक नरैनी, डॉ. बीएस राजपूत ने बताया कि एसडीएम और कोतवाली पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया है। वैक्सीनेशन के लिए आने वाली भीड़ को नियंत्रित करना कठिन काम है। उनके पास वैक्सीन की 500 डोज है, जबकि यहां आए लोगों की संख्या काफी ज्यादा रही। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महुआ में टीकाकरण के लिए पहुंच रही भीड़ कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रही। बिना मास्क टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

अस्पताल के अंदर और बाहर लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मुख्य गेट के चैनल पर ताला बंद कर लेने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोश जताते हुए बेवजह परेशान करने की बात कही। महुआ गांव के रामस्वरूप, मलखान, पप्पू, राजा बाबू, अनिल, अशरफ, कलावती, प्रेमा आदि ने बताया कि मंगलवार को तड़के से वैक्सीन की डोज लगवाने को लाइन में लगे रहे। अब बुधवार को टीका लगवाने आने की बात कहकर टरका दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज पटेल ने कहा कि सीमित स्टाफ होने से अप्रत्याशित भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुछ देर के लिए ताला बंद किया होगा। वापस किसी को नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed